विपक्ष का सरकारी संपत्ति बेचने के आरोप में संसद भवन में प्रदर्शन
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में सरकारी संपत्तियों को बेचने के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद भवन परिसर में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि भ्रष्टाचार को शह दिया जा रहा है और सरकारी संपत्तियों को अडानी जैसे उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। सदस्यों ने संसद भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। समूह ने कहा “नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ देश की संपत्तियां अडानी को सौंप रही है तो दूसरी तरफ अडानी पर लगे घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डाल कर उन्हें बचा रही है। यह देश की जनता के साथ घोर अन्याय है।” उन्होंने खुद ही यह जानकारी दी कि आज संसद भवन में इंडिया समूह के सभी साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अडानी महाघोटाले पर चर्चा और जांच की मांग की।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
