संभल में अवैध निर्माण के लिए सपा सांसद को नोटिस जारी
संभल (उप्र), गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024। संभल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क को भवन मानचित्र की पूर्व स्वीकृति के बिना कथित रूप से मकान बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उत्तर प्रदेश भवन विनियमन (रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग 1958 )1958 के तहत जारी किए गए नोटिस में स्थानीय भवन मानदंडों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेसिया ने पुष्टि की कि नोटिस जारी किया गया है। पेसिया ने कहा कि नियमों के अनुसार विनियमित क्षेत्र में मकान बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा स्वीकृत भवन मानचित्र की आवश्यकता होती है। पेंसिया ने कहा कि क्षेत्र में अन्य लोगों को भी इसी तरह के कई नोटिस जारी किए गए हैं और यह विशेष नोटिस बर्क को आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यदि उल्लंघन संबंधी नोटिस पर जवाब नहीं दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
