सीरिया में सीरियाई नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत: भारत
नई दिल्ली, सोमवार, 09 दिसम्बर 2024। भारत ने सीरिया की एकता, संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने तथा देश के सभी वर्गों के हितों के अनुरूप शांतिपूर्ण और समावेशी सीरियाई नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता जताई है। विदेश मंत्रालय ने सीरिया के हालात पर सोमवार को पुन: एक बयान में यह बात कही। बयान में भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा की भी बात कही गई है। बयान में कहा गया, ''हम मौजूदा घटनाक्रमों के मद्देनजर सीरिया में स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। हम सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने की दिशा में सभी पक्षों द्वारा काम करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। हम सीरियाई समाज के सभी वर्गों के हितों और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण और समावेशी सीरियाई नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया की वकालत करते हैं। सीरिया में रहने वाले भारतीयों के सुरक्षा के बारे में बयान में कहा गया कि दमिश्क में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा के लिए उनके संपर्क में है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
