मिजोरम से 1.24 करोड़ रुपये की नकदी के साथ म्यांमा का नागरिक गिरफ्तार
आइजोल, शनिवार, 07 दिसम्बर 2024। पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले से म्यांमा के एक नागरिक को 1.24 करोड़ रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नगुर गांव से गिरफ्तारी की गई। आरोपी की पहचान लियानबियाकसांग (26) के रूप में हुई है। इसने बताया कि एक अन्य अभियान में असम राइफल्स और आबकारी और मादक पदार्थ विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले के मुआलकावी गांव में तीन व्यक्तियों के पास से 244.5 ग्राम हेरोइन और 2.28 किलोग्राम ‘याबा टैबलेट’ जब्त की। इसकी कुल कीमत 8.57 करोड़ रुपये है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
