मुर्मु ने मुंबई हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 नवंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुुंबई आतंकवादी हमले का डटकर सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों तथा हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा , “ 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमलों की बरसी पर, मैं पूरे देश के साथ उन बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती हूं। कृतज्ञ राष्ट्र अपने बहादुर सुरक्षा कर्मियों को सलाम करता है, जिन्होंने हमारे लोगों की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह उस संकल्प को भी दोहराने का दिन है कि भारत आतंकवाद को उसके सभी रूपों में हराने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर 2008 को सीमा पार से समुद्र के रास्त आये आतंकवादियों ने मुंबई पर अचानक हमला किया था, जिसमें करीब 150 लोगों की मौत हो गयी थी और 300 से ज्यादा घायल हो गये थे। सुरक्षा बलों ने इस हमले को अंजाम देने वाले 10 आतंकवादियों में से एक को जीवित पकड़ लिया था, जबकि बाकी मारे गये थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
