धनखड़ ने दी छठ पूजा की शुभकामनायें
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 नवंबर 2024। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनायें दी है। धनखड़ ने गुरुवार को जारी संदेश में कहा कि सूर्य देव की उपासना का यह विशेष पर्व न केवल हमारी सनातन परंपराओं को दर्शाता है, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे गहरे रिश्ते का भी प्रतीक है। उन्हाेंने कहा, ''हमारे देश का पावन त्योहार छठ पूजा आज हम सब के लिए मंगलमय हो। छठी माता की कृपा से हमारा राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
