फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो व्यक्तियों की मौत
भीलवाड़ा, शनिवार, 02 नवंबर 2024। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में मावा बनाने की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी हंसपाल सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को आसींद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस बताया कि धनराज कुमावत की मावा फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए धमाके में नारायणपुरा निवासी महादेव गुर्जर और राधेश्याम गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। हादसा किस वजह से हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। फैक्ट्री में और भी मजदूर काम करते हैं लेकिन दीपावली के कारण वे छुट्टी पर थे। बॉयलर फटने से इतना तेज धमाका हुआ कि फैक्ट्री की छत ध्वस्त हो गई है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
