झांसी: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन की मौत, छह घायल
झांसी, बुधवार, 16 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश में झांसी के गुरुसरांय थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर -ट्रॉली के अनियंत्रित होकर नाले में पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति और उसके दो पुत्राें की मौत हो गयी ,दुर्घटना में छह अन्य मजदूर भी घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि गुरुसरायं थानाक्षेत्र के सरसेड़ा गांव के बाहर कच्ची सड़क पर यह दुर्घटना हुई। गांव से मूंगफली उखाड़ने खेत पर जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अज्ञात कारणों से कच्ची सड़क पर पास ही के नाले में पलट गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में बबलू (45) और उसके दो बेटों दीपक (18) और छोटू (16) की मौत हो गयी है अन्य छह घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी हताहतों को निकलवाया । पुलिस ने बताया कि नाले में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली को पास ही में काम पर लगी एल एंड टी की मदद से निकलवाया गया।
Similar Post
-
पुरी जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम फिर शुरू
पुरी, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंद ...
-
भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने अमृतसर-जामनगर मार्ग पर अभ्यास किया
अहमदाबाद, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ...
-
संविधान दिवस पर एसएफआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इं ...
