दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक ठेकेदार से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सिंह ने 25 जुलाई को ठेकेदार को थावे से छपरा तक रेल की पटरियां बिछाने के लिए चार करोड़ रुपये की परियोजना सौंपी थी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा आरोप है कि आरोपी ने शिकायकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी और रिश्वत न देने पर भविष्य में उसके बिल पारित न करने और काम रुकवाने की धमकी दी।’’ बयान में कहा गया है कि सिंह को ठेकेदार से रिश्वत मांगते तथा दो लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
