जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवाद रोधी अभियान जारी, ताजा गोलीबारी की खबर नहीं
जम्मू, रविवार, 29 सितम्बर 2024। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक सुदूर गांव में आतंकवाद रोधी अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी है और अभी ताजा गोलीबारी की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल गांव में पहुंचे। इसके बाद शनिवार शाम को सुरक्षाबल तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी तथा दो अधिकारी घायल हो गए। गांव में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलायी जिसके बाद कई घंटों तक भीषण मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इलाकों में सुरक्षाबलों की कड़ी घेराबंदी है और अभी ताजा गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों का सफाया करने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) और सहायक उपनिरीक्षक दोनों की हालत स्थिर है। जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होने के बीच बिलावर तहसील के कोग-मंडली में मुठभेड़ हुई है। इस जिले के साथ ही जम्मू, उधमपुर, सांबा, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में एक अक्टूबर को तीसरे तथा अंतिम चरण के चुनाव के तहत मतदान होना है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन और अन्य अधिकारी अभियान पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची जारी की, 405 रक्षा उत्पादों का आयात बंद होगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्र ...
-
झारखंड सरकार द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द करने के बावजूद, छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं
रांची, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के ...
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
