पुलिस का मनोबल ऊंचा,अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढसंकल्प: आलोक
झांसी, शनिवार, 28 सितम्बर 2024। अपर पुलिस महानिदेशक( एडीजी) कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह ने आगामी त्योहारी सीजन में झांसी रेंज में शांति व्यवस्था कायम रखने और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा और कसे जाने को लेकर जनपद का भ्रमण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। यहां पुलिस लाइन में हुई अपराध समीक्षा बैठक के बाद एडीजी ने कहा कि अगले माह त्योहारों का सीजन है नवरात्रि के साथ ही त्योहारों का आगाज हो जायेगा और इससे पहले ही जनपद में सभी तरह की व्यवस्थाओं को लेकर जनपद के थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी और जरूरी निर्देश दिये गये। विसर्जन के दौरान जरूरी तैयारियों, क्षेत्र में बिजली आदि सुचारू व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि रेल को लेकर भी कुछ घटनाएं हुई हैं जिसके बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जीआरपी और आरपीएफ के साथ पुलिस का समन्वय बनाकर बैठक की है और अब इसे धरातल पर उतारने के लिए दिशानिर्देश दिये गये हैं। रेलवे पुलिस के साथ मिलकर सूचनाओं के आदान प्रदान करने, ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील गांवों और इलाकों में हिस्ट्रीशीटरों तथा बाहरी तत्वों पर पैनी नजर रखने के संबंध में निर्देश दिये गये। सिंह ने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि इसकी नित नयी चुनौतियों से निपटने के लिए भी निर्देश दिये गये हैं। कुछ माफियाओं और गैंगस्टर पर रूकी हुई कार्रवाइयों को आगे बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये है। एडीजी ने स्पष्ट किया कि हालात जैसे हों पुलिस का मनोबल बहुत ऊंचा है और अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ ''जीरो टॉलरेंस'' की नीति पर पुलिस अडिग है। इसी नीति के तहत पूरी दृढसंकल्पता के साथ काम करते हुए शांति व्यवस्था को मजबूत करने का काम अनवरत जारी रहेगा।
Similar Post
-
महाराष्ट्र : देहू रोड आयुध कारखाना परिसर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं
पुणे, सोमवार, 15 जून 2026। महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित देहू ...
-
जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने वैष्णो देवी के तीर्थयात्री को लौटाया नकदी और दस्तावेजों वाला खोया बैग
जम्मू, सोमवार, 15 जून 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा न ...
-
फतेहाबाद-टोहाना रोड पर निजी बस पलटी, तीन की मौत, 28 घायल
टोहाना, सोमवार, 15 जून 2026। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही ...
