असम में 5.93 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, शनिदेव, 28 फरवरी 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि दो अभियानों में 5.93 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शुक्रवार रात किए पोस्ट में कहा, ''दो अभियान, एक संदेश: राजमार्गों से लेकर घरों तक - मादक पदार्थों के तस्करों के लिए छिपने की कोई जगह नहीं।'' उन्होंने बताया कि 'याबा' की 83,399 गोलियां और 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।मादक पदार्थ की कुल कीमत 5.93 करोड़ रुपये थी। 'याबा' गोलियों में 'मेथामफेटामीन' होता है, जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची 2 में आता है और ये देश में अवैध हैं।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
