केजरीवाल जगाधरी में रोड शो के साथ आप के हरियाणा चुनाव अभियान में शामिल होंगे
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 सितम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। पार्टी महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ तथा अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनके आगे के अभियान कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और अपनी पार्टी के प्रचार के लिए केजरीवाल का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बात विफल होने के बाद आप राज्य की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। पाठक ने यह भी कहा कि आप हरियाणा में सत्ता परिवर्तन और केजरीवाल के शासन मॉडल को राज्य में लाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
