दिल्ली में माकपा मुख्यालय में सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि दी गई
नई दिल्ली, शनिवार, 14 सितम्बर 2024। वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर शनिवार को ‘लाल सलाम’ के नारों के बीच उनके आवास से पार्टी मुख्यालय एकेजी भवन में लाया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। माकपा के लाल झंडे में लिपटे येचुरी के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में रखा गया, जहां पोलित ब्यूरो के सदस्यों प्रकाश करात, वृंदा करात, पिनराई विजयन और एम. ए. बेबी समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ येचुरी को अंतिम श्रद्धांजलि देने एकेजी भवन पहुंचीं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने भी माकपा मुख्यालय में येचुरी को श्रद्धांजलि दी। राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने भी येचुरी को श्रद्धांजलि दी। येचुरी (72) का फेफड़ों में संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था।
Similar Post
-
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो थाई नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 मई 2026। सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अ ...
-
जम्मू कश्मीर: राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़
जम्मू, शनिवार, 23 मई 2026। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग ...
-
ओडिशा: भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इबोला निगरानी प्रणाली शुरू
भुवनेश्वर, शनिवार, 23 मई 2026। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच ...
