शिक्षक भर्ती घोटाला: उच्च न्यायालय ने टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को दी जमानत
कोलकाता, गुरुवार, 12 सितम्बर 2024। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक भट्टाचार्य को जमानत दे दी। भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति सुवरा घोष ने भट्टाचार्य को इस शर्त पर जमानत दी कि उन्हें अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करना होगा और वह जांच अधिकारी की अनुमति के बिना शहर से बाहर नहीं जा सकते। नदिया जिले के पलाशीपारा से तृणमूल कांग्रेस विधायक भट्टाचार्य को राज्य में शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं को लेकर 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहा है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
