गोरखपुर सैनिक विद्यालय का उद्घाटन करेंगे धनखड़
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 सितम्बर 2024। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सैनिक विद्यालय का उद्घाटन करेंगे और चित्रकूट में 'आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देेते हुए बताया कि श्री धनखड़ सात सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और चित्रकूट की एक दिवसीय यात्रा पर होंगे। यात्रा के दौरान सर्वप्रथम उपराष्ट्रपति गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह श्री धनखड़ चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में 'आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्षता करेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
