छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा, मंगलवार, 03 सितम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार की सुबह से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गये नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारुद भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक घंटे से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक नौ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ लोहागांव पीडिया जंगल में हो रही है। सुरक्षा बल के जवान लगातार नक्सलियों पर गोलियां बरसा रहे हैं जिसमें कई माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि डीआरजी की टीम सर्च पर निकली थी कि अचानक नक्सलियों से मुडभेड़ शुरु हो गयी जिसमें अभी तक नौ नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही औटोमेटिक हथियार 303 ,एक 47 एसएलआर और 315 बोर राइफल भी बरामद किए गए हैं। रॉय ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम आज सुबह 10.30 बजे सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
