कोलकाता में दो जगहों पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
कोलकाता, मंगलवार, 03 सितम्बर 2024। कोलकाता में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों-दमदम के पाटीपुकुर में गत्ता बनाने के एक कारखाने और निजाम पैलेस में सहायकों के लिए बने आवासों में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि पाटीपुकुर में सुबह पांच बजे आग लगी और कम से कम 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में उन्हें करीब दो घंटे लगे। राज्य के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने के अभियान की निगरानी की। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक विशेषज्ञ इसका पता लगाएंगे।’’ मंगलवार सुबह निजाम पैलेस में सहायकों के लिए बने क्वार्टर में भी आग लगने की सूचना मिली और इसे बुझाने में दो दमकल गाड़ियों को करीब 45 मिनट लगे। निजाम पैलेस में केंद्रीय जांच ब्यूरो समेत कई महत्वपूर्ण संगठनों के कार्यालय हैं।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
