वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 39 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 01 सितम्बर 2024। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से 01 सितंबर 2024 से दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में उपलब्ध होगा। इससे पहले इस वर्ष जुलाई में तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी। तेल विपणन कंपनियां वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दर जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। उल्लेखनीय है कि 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आम तौर पर होटल, रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों में किया जाता है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
