जयपुर में आवासीय भवन की चौथी मंजिल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
जयपुर, शुक्रवार, 23 अगस्त 2024। जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलते ही इमारत में रह रहे लोग बाहर निकल आए। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया, ‘गांधी नगर थाने के पीछे एक इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी थी। मालवीय नगर और बाइस गोदाम से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया।’ आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
