झारखंड एटीएस ने आतंकी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया
रांची, गुरुवार, 22 अगस्त 2024। झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर आतंकी संगठन ‘अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (एक्यूआईएस) से कथित तौर पर जुडे़ सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक्यूआईएस के कई स्लीपर सेल एजेंट के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 14 स्थानों पर सुबह-सुबह छापेमारी की गई। एटीएस के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”छापेमारी अभी भी जारी है। संगठन से कथित तौर पर जुड़े करीब सात लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।”
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
