एम्स में भर्ती येचुरी की सेहत में सुधार : माकपा
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 अगस्त 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि सीने में संक्रमण के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती, पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 72 वर्षीय येचुरी को सोमवार शाम अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। वामपंथी दल ने एक बयान में कहा कि सीताराम येचुरी को सीने में संक्रमण के कारण कल शाम (19 अगस्त को) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उसने कहा, ‘‘उनका इलाज जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।’’
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
