तमिलनाडु के नए मुख्य सचिव होंगे मुरुगानंदम
चेन्नई, सोमवार, 20 अगस्त 2024। तमिलनाडु सरकार ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एन.मुरुगानंदम को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने निवर्तमान शिव दास मीना का स्थान लिया। श्री मीना को तमिलनाडु रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा कल रात इस आशय का आदेश जारी करने के बाद श्री मुरुगानंदम ने सोमवार को नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति के पहले श्री मुरुगानंदम मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव/सचिव- प्रथम थे। इस बीच सरकार ने थूथुकुडी जिला कलेक्टर जी. लक्ष्मीपति को एक वर्ष की अवधि के लिए नव निर्मित पद पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया। सार्वजनिक पुस्तकालयों के निदेशक श्री के.इलम्बावथ को स्थानांतरित कर दिया गया और उन्हें थूथुकुडी जिला कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
