दिल्ली विधानसभा चुनाव की योजना बनाने के लिए सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक करेगी ‘आप’
नई दिल्ली, रविवार, 11 अगस्त 2024। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी योजना पर चर्चा करने के वास्ते रविवार शाम को एक बैठक करेगी। पार्टी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया करेंगे जिन्हें शुक्रवार को जमानत पर जेल से रिहा किया गया। यह बैठक सिसोदिया के आवास पर होगी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कथित दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार तथा धन शोधन के मामलों में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गयी है।न्यायालय ने कहा था कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
