कार एवं ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौत, छह घायल
जयपुर, रविवार, 04 अगस्त 2024। राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के भगवतगढ़ के पास रविवार सुबह कार एवं ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विक्रमगढ़ निवासी एक ही परिवार के थे। वे सभी उत्तराखंड के बद्री विशाल में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए गये थे, जहां परिवार की एक महिला की कथा सुनने के दौरान मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोग मृतका का अंतिम संस्कार करने के लिए ऋषिकेश गए। ऋषिकेश में महिला का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार करने के बाद वे वापस मध्यप्रदेश लौट रहे थे।
इसी दौरान रविवार सुबह एक्सप्रेस हाईवे पर यह हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। चारों मृतकों के शव जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। घायलों को भी इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
