स्वाति मालीवाल पर कथित हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमला करने के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दिपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने जमानत के लिए याचिका दाखिल करने वाले श्री बिभव का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी दलीलें सुनने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और कहा कि अगली सुनवाई बुधवार को की जाएगी। पीठ ने सुनवाई के दौरान श्री केजरीवाल के सहयोगी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस घटना से स्तब्ध हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
