बरेली में कार और मिनी ट्रक में भिड़ंत, तीन मरे
बरेली, बुधवार, 31 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सीबीगंज क्षेत्र में मिनी ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शिरकत कर लौट रहे युवकों की कार फोरलेन हाईवे पर एक कट से मुड़ते वक्त विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से टकरा गयी।ण् टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में से चारों लोगों को बाहर निकलवाया। ताजीम, कामरान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी हताहत नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कामरान की जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए कस्बा शाही मोहल्ला हसनपुर निवासी ताजीम (22), नेहरू नगर के कामरान (23) और वलीनगर के सोनू (22) व जुनैद (22) मंगलवार को कार से बरेली आए थे। इसी दौरान जाते वक्त रास्ते में सीबीगंज-मथुरापुर के बीच हादसा हो गया।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
