कार एवं ट्रक में टक्कर, छह लोगों की मौत
जयपुर, शुक्रवार, 19 जुलाई 2024। राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में कार एवं ट्रक की टक्कर होने से दो महिलाओं एवं दो बच्चों सहित कार सवार छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं तथा हरियाणा में डबावली तहसील के रहने वाले हैं। ये सभी लोग कार में सवार होकर बीकानेर की तरफ जा रहे थे कि गुरुवार रात को महाजन थाना क्षेत्र में भारत माला रोड के जैतपुर टोल प्लाजा के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता एवं जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
