सनोफी 2030 तक हैदराबाद जीसीसी में 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
सनोफी हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को यहां अपने वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) के विस्तार की घोषणा की। कंपनी की इसमें अगले छह साल में 40 करोड़ यूरो यानी करीब 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। इसमें से 10 करोड़ यूरो अगले साल तक डाले जाएंगे। सनोफी की कार्यकारी उपाध्यक्ष-कारोबारी परिचालन मैडेलीन रोच ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगले दो वर्षों में इस जीसीसी का विस्तार लगभग 2,600 कर्मचारियों तक हो जाएगा, जिससे यह सनोफी के चार वैश्विक केंद्रों में सबसे बड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हम काफी महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता जताते हैं। यह स्पष्ट रूप से एक दीर्घकालिक रणनीति है। यहां अपना गहरा प्रभाव स्थापित करने के लिए हम 2030 तक €40 करोड़ यूरो की प्रतिबद्धता जताने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र में फिलहाल 1,000 कर्मचारी हैं।
Similar Post
-
रेपो दर में बढ़ोतरी से शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स 429 अंक गिरा
नीतिगत ब्याज दर (रेपो) में करीब चार साल बाद पहली बार बढ़ोतरी होने और ...
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
