संसद सुरक्षा चूक मामला : दिल्ली पुलिस ने अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, सोमवार, 15 जुलाई 2024। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में सोमवार को यहां एक अदालत के समक्ष पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। मामले के सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने मामले का संज्ञान लेने पर बहस के लिए दो अगस्त की तारीख तय की। इसने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली सुनवाई तक बढ़ा दी।
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
