उत्तरी अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
काबुल, रविवार, 14 जुलाई 2024। उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस कार्यालय से शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि शनिवार को प्रांत के डांड गौरी जिले में घातक सड़क दुर्घटना हुई, जब एक सैन्य वाहन एक यात्री कार से टकरा गया, जिसमें एक महिला सहित छह यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसी तरह शनिवार देर रात प्रांत की प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी शहर के हुसैनखैल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार की एक वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। अफगानिस्तान में सड़क की खराब स्थिति, लापरवाह ड्राइविंग, कठिन इलाकों, ओवरलोडिंग, ओवरटेकिंग और ओवरस्पीडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
