शिमला में दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 1.5 किलो अफीम बरामद
शिमला, गुरुवार, 04 जुलाई 2024। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के ठियोग में नेपाल के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान तिलक बोहरा और शुबा बुद्ध के रूप में हुई है। दोनों नारकंडा में मजदूरी करते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में अफीम की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने गाडेगल गांव के पास नाकेबंदी की और वाहन को रोक लिया। अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 1.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 18 (अफीम की तस्करी और उपयोग) और 29 (उकसाना और आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
