अनंतनाग में आग लगने से 11 घर, सात दुकानें जलकर खाक
श्रीनगर, मंगलवार, 02 जुलाई 2024। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मेहमान मोहल्ला में सोमवार रात को लगी भीषण आग में 11 घर और सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। अग्निशमन एवं आपातकालीन अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब 02:50 बजे मेहमान मोहल्ला के भीड़भाड़ वाले रिहायशी सह व्यावसायिक इलाके में एक घर में आग लग गई, जिसमें 11 रिहायशी घर सह गोदाम और सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए अनंतनाग, मट्टन, बिजबेहरा, अचबल, सीर हमदान और शांगस इलाकों के अग्निशमन मुख्यालयों से करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं अग्निशमन सेवा के मैकेनिकल ड्राइवर इम्तियाज अहमद को आग बुझाने के दौरान फिसलने से हाथ में चोट लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
