कांग्रेस विपक्ष की भूमिका पूरी सार्थकता से निभाएगी - सिंघार
भोपाल, सोमवार, 01 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा है कि आज से प्रारंभ हुए सत्र के दौरान कांग्रेस विपक्ष की भूमिका पूरी सार्थकता से निभाएगी। सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि जनहित के मुद्दों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। जहां सरकार को हमारे सहयोग की अपेक्षा होगी, हम सार्थक साथी भी बनेंगे, लेकिन हमारे लिए जनहित सर्वोपरि होगा। इस बीच कांग्रेस के विधानसभा आज विधानसभा नर्सिंग घोटाले को उठाते हुए पहुंचे। कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी करते हुए मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में दोषियों को बचा रही है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को सदन में भी पूरी ताकत से उठाएगी।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
