सेवानिवृत्त न्यायाधीश मूलचंदानी राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त
जयपुर, गुरुवार, 27 जून 2024। सेवानिवृत्त न्यायाधीश गंगाराम मूलचंदानी को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसक साथ ही भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक गुप्ता को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने मूलचंदानी को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी गुप्ता को इसका सदस्य नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। बयान के अनुसार, इन दोनों की नियुक्ति पद धारण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (जो भी पहले हो) की गई है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
