सैन्य कमांडर ने उधमपुर में सैन्य इकाइयों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
जम्मू, गुरुवार, 27 जून 2024। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचेंद्र कुमार ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में क्षेत्र में सैनिकों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विभिन्न स्थलों पर तैनात सैन्य कर्मियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार शाम को सेना की स्थानीय इकाइयों का दौरा किया जिसका उद्देश्य आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर उनकी तैयारियों तथा जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का आकलन करना है।
उत्तरी कमान ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सैन्य कमांडर ने उधमपुर में स्थानीय सैन्य इकाइयों का दौरा कर उनके कर्मियों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।’’ उन्हें अभियानगत दक्षता में सुधार करने के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने में विभिन्न इकाइयों के प्रयासों की भी जानकारी दी गयी। लेफ्टिनेंट जनरल कुमार अभी जम्मू कश्मीर के आंतरिक इलाकों और सीमा पर सैनिकों की अभियानगत तैयारी तथा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न कोर, प्रभाग और सैन्य इकाइयों का दौरा कर रहे हैं।
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
