दूध के टैंकर में घुसी कार, तीन की मौत
सीहोर, बुधवार, 26 जून 2024। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक कार के एक दूध टैंकर में घुसने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर किलेरामा के पास भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे एक दूध के टैंकर में पीछे से तेज गति से आ रही कार घुस गई। टैंकर में घुसने के बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेश ठाकुर (37) निवासी खारखेड़ी भोपाल, रूप सिंह ठाकुर (54) निवासी खजूरी खुर्द भोपाल और सुनील मेवाड़ा (28) खजूरी सड़क, भोपाल के तौर पर हुई है। उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर सभी के परिजन को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
