दिल्ली : टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक निशानेबाज रोहिणी से गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 जून 2024। दिल्ली पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रोहिणी से टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक कथित निशानेबाज को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस निशानेबाज की पहचान सुमित के रुप में हुई है। कंझावला पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुमित पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। इसके साथ ही अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक और मामले में वह वांछित है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘रोहिणी पुलिस के विशेष दल के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।’ खूंखार गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को पिछले साल तिहाड़ जेल के अंदर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
