विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा उच्चतम न्यायालय
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 जून 2024। उच्चतम न्यायालय कुछ लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए 29 जुलाई से तीन अगस्त तक एक विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा। शीर्ष अदालत की स्थापना के 75वें वर्ष में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। संविधान के लागू होने के साथ ही 26 जनवरी, 1950 को उच्चतम न्यायालय की स्थापना हुई थी। शीर्ष न्यायालय ने एक बयान में कहा कि लोक अदालतें देश में न्याय प्रणाली का अभिन्न हिस्सा हैं जो सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया तेज करके वैकल्पिक तरीके से विवाद निवारण करती हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
