पेरु में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये
लीमा, मंगलवार, 18 जून 2024। दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित देश पेरू में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी है। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) के अनुसार सोमवार देर रात करीब 02:22 बजे उत्तरी पेरु में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप का केन्द्र 3.80 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 76.28 डिग्री पश्चिम देशांतर तथा सतह से 10.0 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। फिलहाल भूकंप की वजह से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप का केंद्र अरेक्विपा विभाग के तट से करीब 25 किलोमीटर की गहराई पर प्रशांत महासागर में था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
