कुपवाड़ा में नार्को-आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
श्रीनगर, शनिवार, 15 जून 2024। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर नार्को-आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में है। इसके बाद सेना के साथ करनाह कुपवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में संयुक्त जाल बिछाया गया और दो लोगों को लगभग 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा लिया। दोनों की पहचान खावरपारा करनाह के शफीक अहमद शेख और बागबल्ला के तारिक अहमद मलिक के रूप में की है। उनकी निशानदेही पर साधपुरा के परवेज अहमद पठान को भी पकड़ा गया। उसके कब्जे से तीन पिस्तौल, 76 पिस्तौल राउंड, छह पिस्तौल मैगजीन और लगभग पांच किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच जारी है।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
