राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली कुछ राहत
जयपुर, रविवार, 02 जून 2024। राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11-11 मिमी, जबकि सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज हवाएं तथा हल्की-मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है। शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने तथा लू से राहत मिलने की संभावना है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
