नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि , बीएसएफ ने की गोलीबारी
जम्मू, बुधवार, 29 मई 2024। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार की देर रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखकर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ के जवानों ने खानेतर गैरीसन इलाके में नियंत्रण रेखा के पार से संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी। जवानों ने ड्रोन की ओर कुछ राउंड गोलियां चलायी।उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और बुधवार सुबह इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के प्रवेश की सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति को तीन लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
