जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जंगल क्षेत्र में लगी आग
राजौरी/पुंछ, सोमवार, 27 मई 2024। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात बथूनी वन क्षेत्र में आग लग गई, जिसने सात से आठ एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया और इससे पेड़ों एवं वन्यजीवों को गंभीर नुकसान पहुंचा। वन सुरक्षा बल का व्यापक अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों पर सोमवार तक काबू पा लिया गया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
