अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने ‘क्वाड उपग्रह’ विकसित करने का प्रस्ताव रखा
बेंगलुरु, शनिवार, 25 मई 2024। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के साथ साझेदारी को मजबूत करते हुए एक ‘क्वाड उपग्रह’ बनाने का प्रस्ताव रखा है। वह बेंगलुरु के अपने आधिकारिक दौरे पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की और उनसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच जारी सहयोग पर चर्चा की।
अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राजदूत ने एक ‘क्वाड उपग्रह’ विकसित करने का प्रस्ताव पेश किया है। गार्सेटी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर इसरो अध्यक्ष से मुलाकात के बारे में बताया और यह साझा किया कि कैसे दोनों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत तथा अमेरिका के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ और उनकी टीम से मिलने का सौभाग्य मिला। निसार उपग्रह को आगे बढ़ाने से लेकर मानव अंतरिक्ष उड़ान तथा वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रयासों को बढ़ावा देने तक अमेरिका-भारत की अंतरिक्ष प्रतिबद्धता मजबूत है जो उभरती प्रौद्योगिकी पर अमेरिका-भारत पहल के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ा रही है।’’ गार्सेटी ने वाणिज्यिक अंतरिक्ष गतिविधियों को मजबूत करने में अंतरिक्ष विभाग द्वारा निभायी जारी भूमिका के बारे में भी जानकारी ली।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
