महाराष्ट्र नाव हादसा: पांच शव बरामद
मुंबई, गुरुवार, 23 मई 2024। महाराष्ट्र में उजानी बांध में करीब 36 घंटे पहले आए अचानक तूफान में नाव के पलट जाने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने अब तक पांच लोगों का शव बरामद किया है, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य और एक नाविक शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बचाव दल ने जाधव परिवार के सदस्यों और नाविक के शवों को पानी से बाहर निकाला। बचावदल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिनभर चले बड़े तलाशी अभियान के बाद आज सुबह तक पांच पीड़ितों के शवों को बरामद कर लिया गया है लेकिन गौरव डोंगरे नामक एक किशोर अभी भी लापता है और उसे ढूंढने के लिए अभियान शुरू किया गया है। मृतकों की पहचान गोकुल डी. जाधव(30) , उनकी पत्नी कोमल (25), उनकी बेटी माही (03) और बेटा शुभम (01) और नाविक अनुराग अवघाड़े (35) के रूप में की गई है। गौरतलब है कि 21 मई की रात देर रात सोलापुर शहर के कुगांव और पुणे शहर के कलाशी के बीच बांध के पानी में चलने वाली एक नाव अचानक तूफान के कारण पलट गई। सोलापुर पुलिस ने कहा कि सात यात्रियों के साथ यह नाव कुगांव से कलाशी के लिए रवाना हुआ था लेकिन बीच रास्ते में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ तूफान में तब्दील हो गया, जिससे बांद के पानी में तेज लहरें उठीं, जिससे छोटी नाव पलट गई और यह दुर्घटना हुई।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
