असम के कछार में नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया
सिलचर, बुधवार, 25 फरवरी 2026। असम के कछार जिले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात लखीपुर थाना क्षेत्र के पैलापूल बाजार में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रतिमा को उखाड़ने में इस्तेमाल किए गए एक औजार को जब्त कर लिया गया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लखीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी शंकर दयाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों को औजार की मदद से प्रतिमा को गिराते हुए देखा गया है।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दयाल ने बताया, "हालांकि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और मशीन जब्त की गई है, लेकिन चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।" कांग्रेस के सिलचर इकाई के अध्यक्ष सजल आचार्जी ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हमला था। उन्होंने दावा किया, "यह आगामी चुनावों से पहले लोगों के बीच तनाव पैदा करने के उद्देश्य से किया गया।" राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।
Similar Post
-
तमिलनाडु : तिरुवरूर में सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन रसोईघर में आग लगी
तिरुवरुर, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में ...
-
दक्षिण कोलकाता के मल्लिकबाजार में एक गोदाम में आग लगी
कोलकाता, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता के मल्लिकबाजार ...
-
राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने संबंधी उच्च न्यायालय का आदेश रद्द
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद ...
