तमिलनाडु : तिरुवरूर में सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन रसोईघर में आग लगी
तिरुवरुर, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में बुधवार को गैस रिसाव के कारण एक सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन रसोईघर में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 100 से अधिक विद्यार्थियों को तुरंत पास के एक मंदिर में सुरक्षित पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना कोराडाचेरी तालुक के मेलाथिरुमथिकुन्नम गांव स्थित सरकारी स्कूल में हुई। अधिकारियों के अनुसार, मध्याह्न भोजन तैयार किए जाने के दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में छेद होने के कारण गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई। रसोइया ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और मिलकर आग पर काबू पाया।
Similar Post
-
पुरी जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम फिर शुरू
पुरी, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंद ...
-
भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने अमृतसर-जामनगर मार्ग पर अभ्यास किया
अहमदाबाद, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ...
-
संविधान दिवस पर एसएफआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इं ...
