असम में पांच करोड़ रुपये मूल्य की 'याबा' गोलियां जब्त, चार गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 25 फरवरी 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हैलाकांडी जिले से लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित 'याबा' गोलियां जब्त की हैं और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 'याबा' गोलियों को 'नशे की गोलियों' के नाम से जाना जाता है। यह मेथामफेटामीन और कैफीन के मिश्रण से बनी एक अत्यधिक नशीला पदार्थ हैं। शर्मा ने एक पोस्ट में कहा, "हैलाकांडी पुलिस ने दो रातों में दो बार कार्रवाई की और पांच करोड़ रुपये मूल्य की 1.21 लाख याबा गोलियां जब्त की गईं। साथ ही, कफ सिरप की 3,500 बोतलें भी जब्त की गईं।" उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
