भाजपा की गारंटी सिर्फ जुमला, केजरीवाल की गारंटी हर सरकारी स्कूल, अस्पताल: मिश्रा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 मई 2024। पश्चिमी दिल्ली से इंडिया समूह के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गारंटी सिर्फ जुमला है, जबकि केजरीवाल की गारंटी हर सरकारी स्कूल, अस्पताल और हाल ही में घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालयों के प्रदर्शन हैं। श्री मिश्रा ने आज जनकपुरी, हरिनगर, मादीपुर, नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, मटियाला समेत अन्य विधानसभाओं में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की गारंटी सिर्फ जुमला है, जबकि केजरीवाल की गारंटी हर सरकारी स्कूल, अस्पताल और हाल ही में घोषित सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालयों के प्रदर्शन हैं।
जो साफ कर देते हैं कि अगर इंडिया समूह को मौका देंगे, तो दिल्ली का विकास सही मायने में संभव और सफल होगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि आने वाली 25 मई को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर अपना कीमती वोट देकर इंडिया समूह को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि इंडिया समूह की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर पुरानी भर्ती व्यवस्था को लागू किया जाएगा और युवाओं को रोज़गार मुहैया कराया जाएगा।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
